कौशांबी , अगस्त 13 -- उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के करारी थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक किशोर का शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वैशकाटी गांव निवासी ज्ञान पासी (14) का शव गांव से बाहर एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर ज्ञान की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का सही कारण स्पष्ट होगा जिसके बाद परिजनों की तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित