कौशांबी , अक्टूबर 18 -- उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में पंडाल में स्थापित दुर्गा देवी प्रतिमा की आरती में गई एक महिला का शव पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फ़ैल गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नगरपालिका मंझनपुर के वार्ड नंबर 20 गौसपुर टिकरी गांव की रामकली 45 शनिवार की रात गांव में स्थापित दुर्गा देवी की आरती के लिए घर से गई थी, देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रामकली की आसपास स्थित दुर्गा पंडालों में उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला।
रविवार को गांव के लोग धान की फसल काटने के लिए गए हुए थे तभी उन्हें गांव के बाहर बैरिहा तालाब के पास बाबूल के पेड़ में महिला का शव लटकता दिखाई पड़ा जिसकी पहचान होने पर परिजनों को जानकारी दी गई। मौके पर मृतका के परिजन पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस महिला का शव फांसी के फदा से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित