कौशांबी , सितंबर 7 -- उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर क्षेत्र में सोमवार को एक सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हादसे में बैरगांव निवासी संदीप कुमार, सराय अकिल निवासी सूरजकली तथा चित्रकूट जिले के मऊ निवासी सोनू और उसके पिता रामकरन घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों ने बताया कि ऑटो में सात लोग सवार थे और वह यात्रियों को लेकर मंझनपुर मुख्यालय की ओर जा रहा था। रास्ते में चालक के नियंत्रण खो देने से ऑटो सड़क किनारे पलट गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित