कौशांबी , फरवरी 8 -- उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र के इंचौली गांव निवासी दिनेश पांडे (35) निमंत्रण में शामिल होकर शनिवार रात घर लौट रहे थे। भरवारी-मंझनपुर रोड स्थित मेडिकल कॉलेज कादीपुर के सामने पहुंचते ही सामने से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दिनेश पांडे की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित