कौशांबी , जनवरी 14 -- कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना पुलिस ने बुधवार को नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चार जनवरी को पीड़िंता की मां ने थाना में सूचना दी थी कि सुजीत कुमार ने उनकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया है तथा उसके साथ दुष्कर्म किया है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित