कौशांबी , मार्च 1 -- उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में होली पर्व से पहले अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पांच थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने रविवार को छापेमारी कर 107 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोखराज, करारी, महेवा घाट, शीतला धाम कड़ा तथा पिपरी थाना क्षेत्रों के कई गांवों में अवैध रूप से देसी शराब बनाए जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 107 लीटर अवैध देसी शराब, शराब बनाने के उपकरण तथा लगभग एक कुंतल लहन (कच्चा माल) बरामद किया। मौके से तुलसी निषाद, लखन सरोज, रामलोचन, विजय कुमार, सूरजकली, रीता, शर्मिला, शांति और समर्थीलाल को गिरफ्तार किया गया।
सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित