बेंगलुरु , मार्च 29 -- आईपीएल 2025 फ़ाइनल के बाद अपना पहला टी20 खेलते हुए विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को आईपीएल 2026 के पहले मैच में सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) के ख़िलाफ़ बड़ी जीत दिलाई। उनकी 38 गेंदों पर नाबाद 69 रन की पारी में पांच चौके और पांच छक्के शामिल थे और उन्होंने आरसीबी को 15.2 ओवर में ही 202 रनों का लक्ष्य हासिल करने में मदद की। भारत के पूर्व बल्लेबाज़ अंबाती रायुडू के मुताबिक, "कोहली का अभी और भी बहुत कुछ आना बाक़ी है"।
रायुडू ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के टाइमआउट शो पर कहा, "पूरी पारी के दौरान कोहली अभी भी थोड़े रस्टी लग रहे थे.। जैसे-जैसे वह और सेट होंगे, उनसे बहुत कुछ और देखने को मिलेगा।"शुरुआत में कोहली थोड़ा असहज दिखे, लेकिन देवदत्त पड़िक्कल की तेज़ 26 गेंदों पर 61 रन की पारी ने उन्हें अपना लय पकड़ने का मौक़ा दिया। दोनों की 101 रन की साझेदारी में कोहली ने थोड़ा बैकसीट लिया। आरसीबी के पूर्व मुख्य कोच संजय बांगड़ के अनुसार, कोहली की धीमी शुरुआत एक रणनीति का हिस्सा थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित