प्रयागराज , सितंबर 26 -- उत्तर मध्य रेलवे ने सर्दी के मौसम में कोहरे को देखते हुए ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। रेलवे ने चार ट्रेनों को पूरी तरह निरस्त करने के साथ 10 ट्रेनों के फेरे कम करने का निर्णय लिया है। ये बदलाव दिसंबर से फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेंगे।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, कोहरे के दौरान ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए फॉग सेफ्टी डिवाइस और कवच जैसी तकनीकों के बावजूद ट्रेनों के निरस्तीकरण और फेरों में कमी की व्यवस्था की गई है। कुछ दैनिक ट्रेनें निर्धारित दिनों में सप्ताह में तीन दिन तक निरस्त रहेंगी।

उन्होने बताया कि 14112 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर दो दिसंबर से 24 फरवरी 2027 तक तथा 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज दो दिसंबर से 24 फरवरी तक निरस्त रहेगी। 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता चार दिसंबर से 26 फरवरी 2027 तक तथा 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी छह दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी। 11123 ग्वालियर-बरौनी तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक सोमवार और गुरुवार को निरस्त रहेगी, जबकि 11124 बरौनी-ग्वालियर चार दिसंबर से 26 फरवरी तक मंगलवार और शुक्रवार को निरस्त रहेगी। 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ तथा 11110 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पांच दिसंबर से 28 फरवरी तक शनिवार और रविवार को निरस्त रहेंगी।

12033 कानपुर-नई दिल्ली तथा 12034 नई दिल्ली-कानपुर एक दिसंबर से 27 फरवरी तक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को निरस्त रहेंगी। 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन तथा 12179 लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट पांच दिसंबर से 28 फरवरी तक शनिवार और रविवार को निरस्त रहेंगी। 11905 आगरा कैंट-होशियारपुर दो दिसंबर से 26 फरवरी तक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को निरस्त रहेगी, जबकि 11906 होशियारपुर-आगरा कैंट तीन दिसंबर से 27 फरवरी तक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को निरस्त रहेगी।

रेलवे के इस फैसले से कोहरे के दौरान यात्रियों को ट्रेनों के संचालन और यात्रा की योजना बनाने में बदलाव करना पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित