सहरसा , अक्टूबर 15 -- बिहार विधान परिषद के 006-कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के लिए सहरसा जिले में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में जिले के 13 मतदान केंद्रों पर कुल 11,498 स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित