कोल्हापुर , मार्च 30 -- महाराष्ट्र में कोल्हापुर जिले के पन्हाला तहसील में स्थित ज्योतिर्लिंग वादी-रत्नागिरी मंदिर की एक अप्रैल को होने वाली वार्षिक यात्रा से पहले आसपास के गांवों के ग्रामीणों तथा भक्तों ने सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने बड़ा जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया।

यह प्रदर्शन 22 मार्च को मंदिर के पुजारियों द्वारा परिते गांव के भक्तों के साथ कथित मारपीट के मामले में किया गया।

करवीर और राधानगरी तहसीलों के परिते गांव तथा आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने परिते गांव के सरपंच मनोज पाटिल के नेतृत्व में आज दोपहर ऐतिहासिक दसरा चौक पर इकट्ठा होकर जिले के कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़े। इा दौरान वादी-रत्नागिरी मंदिर के पुजारियों के खिलाफ नारेबाजी की गई और उनके कथित दुर्व्यवहार की निंदा की गई।

मोर्चा समाप्त होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन किया और पुजारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद आंदोलनकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर अमोल येदगे से मिला और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित