कोलार (कर्नाटक) , अगस्त 17 -- कोलार ओपन का दूसरा संस्करण 18 से 21 अगस्त 2026 तक कर्नाटक के कोलार स्थित शानदार जियोन हिल्स गोल्फ काउंटी में खेला जाएगा। प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 1 करोड़ रुपये है।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रमुख भारतीय पेशेवर खिलाड़ियों में डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष परचल रहे सप्तक तलवार, वीर अहलावत, ओम प्रकाश चौहान, मनु गंडास, शौर्य भट्टाचार्य, शुभम जगलान और गतविजेता क्षितिज नवीद कौल शामिल हैं।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रमुख विदेशी खिलाड़ियों में श्रीलंका के एन. थंगराजा और मिथुन परेरा, बांग्लादेश के जमाल हुसैन और बादल हुसैन, नेपाल के सुभाष तमांग, चेकिया के स्टेपन डेनेक, अमेरिका के कोइचिरो सातोऔर डोमिनिक पिचिरिल्लो, जापान के कोइचिरो इशिका और ताइगा तनाका, युगांडा के जोशुआ सील और मार्विन किबिरिगे तथा कनाडा के सुखराज सिंह गिल शामिल हैं।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बेंगलुरु के प्रमुख पेशेवर खिलाड़ियों में मनोज एस, चिक्कारंगप्पा एस, राहिल गंगजी,मारी मुथु आर, अक्षय नेरंजन और वरुण मुथप्पा शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित