Three arrested in Kolkata with foreign currency worth over Rs 4.3 crore Kolkata, Feb 25 (UNI): Three youths were arrested from the Park Street area of Kolkata after police recovered a massive haul of foreign currency from their possession, triggering concerns ahead of the upcoming Assembly elections in the state.According to police sources, a total of $474,000 in cash-equivalent to approximately Rs 4.31 crore-was seized from the accused.In addition, 300,000 Thai baht, valued at around Rs 8.77 lakh, was also recovered.The arrested persons have been identified as Sayan Das, Asad Mohammed Punjabi, and Firoz Khan.कोलकाता, 25 फरवरी (वार्ता) पश्चिम बंगाल की कोलकाता पुलिस ने पार्क स्ट्रीट इलाके से तीन युवकों को गिरफ्तार करके उनके पास से भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा बरामद की है, जिसकी कुल कीमत 4.3 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों के पास से 4,74,000 अमेरिकी डॉलर बरामद किए गए हैं, जिसकी भारतीय मुद्रा में कीमत लगभग 4.31 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, उनके पास से 3,00,000 थाई बाहत भी मिले हैं, जिसकी कीमत करीब 8.77 लाख रुपये है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सायन दास, असद मोहम्मद पंजाबी और फिरोज खान के रूप में हुई है। सायन पश्चिम बंगाल का और असद एवं फिरोज मुंबई निवासी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित