कोलकाता , दिसंबर 05 -- पूर्वी कोलकाता की गुलशन कॉलोनी में गुरूवार रात एक बहुमंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक केमिकल गोदाम में भीषण आग लग गयी लेकिन समय रहते निवासियों के इसमें से निकल जाने से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
यह इमारत आनंदपुर के घनी आबादी वाले इलाके में स्थित है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आग रात करीब 10 बजे देखी गई, जिससे पूरे इलाके में घना काला धुआं फैल गया।आग बुझाने वाली गाड़ियां आने से पहले ही निवासियों ने इमारत को सुरक्षित रूप से खाली कर दिया था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।
आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भेजी गयीं ।फायर ब्रिगेड को आग बुझाने के लिए फोम का इस्तेमाल करना पड़ा, जिस पर लगभग एक घंटे में काबू पा लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित