कोलकाता , मई 20 -- कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 65वें मुकाबले में टॉस जीत कर मुम्बई इंडियंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह बहुत ही सीधा फैसला है। हमें दो के दोनों ही मैच जीतने हैं। हमारा पूरा फोकस इस चीज पर ही है। हमें पूरे 40 ओवर्स तक अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित