कोलकाता , जून 03 -- पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता नगर निगम में मेयर फिरहाद हकीम ने बुधवार को पद से इस्तीफा दे दिया।
श्री हकीम का यह इस्तीफा राज्य सचिवालय 'नाबान्ना' में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की प्रशासनिक बैठक में शामिल होने के कुछ ही देर बाद सामने आया है। श्री हकीम तीन दिसंबर 2018 से कोलकाता के 38वें मेयर के रूप में कार्य कर रहे थे। उन्होंने शोभन चटर्जी का स्थान लिया था, जिन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस पद से इस्तीफा दे दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित