कोलकाता , जून 24 -- पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले कोलकाता के मशहूर कुमारतुली घाट का लगभग दस करोड़ रुपये की लागत से पूरी तरह कायाकल्प किया जा रहा है।

घाट के विकास का काम पिछले साल शहर के पोर्ट और अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसइजेड) के बीच हुए एक समझौते (एमओयू) के बाद शुरू हुआ था। सीएसआर पहल के तहत मरम्मत और सुधार का काम करने के लिए यह समझौता 11 जुलाई 2025 को किया गया था।

पोर्ट के सूत्रों के अनुसार घाट पर मौजूद मंदिरों और पूजा स्थलों जैसी ऐतिहासिक संरचनाओं की मरम्मत और सुधार का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा अधिकारियों ने नदी के किनारों को मज़बूत किया है, पूजा-पाठ के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाया है और पैदल चलने वालों के रास्तों को नया रूप दिया गया है।

इसके अलावा, कारीगरों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मनोरंजन, नौका-विहार, डेक व्यू, फ़ूड कोर्ट, और सामुदायिक शौचालयके लिए खास जगहें भी बनाई गई हैं।

घाटों और कुमारतुली की इमारतों के बाहरी हिस्सों की सजावटी लाइटिंग के साथ-साथ प्राथमिक चिकित्सा और निगरानी सिस्टम लगाने का काम भी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित