कोरिया , अप्रैल 20 -- छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक हिंसक घटना में हथियारों के इस्तेमाल से पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 10 बजे चरचा कॉलरी के बाजार पारा इलाके में हुई, जहां किसी पुराने विवाद के चलते अचानक झड़प ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान हमलावरों ने धारदार हथियारों का उपयोग किया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घायलों को तत्काल रीजनल अस्पताल चरचा तथा जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान देखते ही देखते कई लोग इसकी चपेट में आ गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित