कोरबा , अप्रैल 28 -- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत फरसवानी टोल नाका के पास मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार एक कार शादी समारोह से लौट रही थी, तभी वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलटते हुए सड़क किनारे खड़ी कोयले से लदी ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही तीन लोगों की जान चली गई।

मृतकों की पहचान मोंगरा सोनी (45), देवेंद्र सोनी (22) और ढाई वर्षीय प्रियांश के रूप में की गई है। शवों को बीडीएम अस्पताल चांपा में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।

पुलिस के अनुसार घटना में घायलों को उपचार के लिए चांपा लाया गया। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो की हालत स्थिति स्थिर है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित