कोरबा , अप्रैल 21 -- ) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला है।

घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर फाटक के पास की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। मौके से उसके पेंट की जेब से घर की एक चाबी बरामद हुई है, जिससे पुलिस पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है।

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आसपास के क्षेत्रों में युवक की पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित