कोरबा , अप्रैल 17 -- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नशे की लत और अय्याशी की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक बी-फार्मेसी के छात्र द्वारा अपने ही घर में चोरी करने और झूठी कहानी रचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जानकारी आज पुलिस ने दी जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पहचान 19 वर्षीय ऋषिकेश डोंगरे के रूप में हुई है, जो एक शिक्षिका का पुत्र बताया जा रहा है। आरोपी ने अपने घर से सोने के आभूषण चोरी कर उन्हें अपने 44 वर्षीय साथी रामहरी गिड्डे के माध्यम से एक ज्वेलर्स को बेच दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित