कोरबा, अप्रैल 04 -- ) छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसेएक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरबा जाने वाले गंगानगर-कुसमुंडा मार्ग पर एक मोटरसाइकिल त्रिपुरा राइफल्स के वाहन से टकरा गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार अंकित शर्मा (24 वर्ष) के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक अंकित शर्मा गेवरा खदान स्थित एक निजी कंपनी में सरफेस माइनर हेल्पर के पद पर कार्यरत था और गरुड़ नगर कॉलोनी गेवरा का निवासी था।

घटना के बाद त्रिपुरा राइफल्स के जवान मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही दीपका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है तथा फरार जवानों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित