कोरबा , फरवरी 07 -- छत्तीसगढ में कोरबा जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दादर खुर्द मार्ग पर शुक्रवार की रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है।
भारतीय स्टेट बैंक में मुख्य प्रबंधक के पद पर पदस्थ राजू मोदी के निवास को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।
जानकारी के अनुसार, राजू मोदी शुक्रवार को अपने परिवार के साथ रायपुर गए हुए थे, जहां वे जमीन क्रय करने के बाद रजिस्ट्री की प्रक्रिया में शामिल थे। इसी दौरान चोरों ने घर की खिड़की तोड़कर भीतर प्रवेश किया और अलमारी में रखे कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। मकान मालिक के वापस लौटने से कुछ घंटे पहले ही वारदात को अंजाम दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित