अबिदजान , मई 16 -- पश्चिम अफ्रीकी देश कोटे डी आइवर की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच एमर्स फे ने 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मैक्सिकों में होने वाले फीफा विश्वकप 2026 के लिए अपनी 26 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।

इस टीम में कुछ सरप्राइज भी हैं, जिसमें तीन गोलकीपर, आठ डिफेंडर, छह मिडफील्डर और नौ फॉरवर्ड शामिल हैं, जिसमें टीम के लगभग सभी खास खिलाड़ी और हाल के महीनों में बुलाए गए कई युवा टैलेंट शामिल हैं। 12 साल की गैरमौजूदगी के बाद टूर्नामेंट में वापसी कर रही कोटे डी आइवर को जर्मनी, इक्वाडोर और कुराकाओ के साथ ग्रुप ई में रखा गया है।

कोटे डी आइवर की एलिफेंट्स टीम अपना अभियान 15 जून को इक्वाडोर के खिलाफ शुरू करेगी, जिसके बाद 20 जून को जर्मनी और 25 जून को कुराकाओ का सामना करेगी।

फीफा विश्वकप 2026 में पहली 48 टीमें हिस्सा ले रही है, जिसमें रिकॉर्ड 10 अफ्रीकी टीमें ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित