जयपुर , सितम्बर 30 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को कोटा जिले के भीमगंजमण्डी थाने के सहायक उपनिरीक्षक रविन्द्र यादव को एक मामले में 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया ।

ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो की आसूचना इकाई, कोटा को एक शिकायत प्राप्त हुई कि पुलिस उपनिरीक्षक द्वारा भीमगंजमण्डी थाने में दर्ज प्रकरण में परिवादी एवं उसके माता-पिता के नाम हटाने की एवज में 35 हजार रुपये रिश्वत राशि पूर्व में प्राप्त करने के बाद 30 हजार रुपये रिश्वत और मांग कर परिवादी को परेशान किया जा रहा है।

इस पर ट्रेप कार्रवाई करते हुए आरोपी रविन्द्र यादव को परिवादी से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

ब्यूरो की पुलिस अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव एवं पुलिस महानिरीक्षक एस परिमला के पर्यवेक्षण में आरोपी से पूछताछ तथा अग्रिम कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित