जयपुर , जून 18 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को कोटा शहर के उद्योग नगर थाने में पुलिस कांस्टेबल हरिओम को सात हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी कोटा इकाई को शिकायत मिली कि परिवादी के पड़ोसियों द्वारा उसके पुत्र के विरुद्ध पुलिस थाना उद्योग नगर में दर्ज कराई गई एक रिपोर्ट की जांच के दौरान कांस्टेबल हरिओम द्वारा परिवादी को उद्योग नगर थाने पर बुलाकर मामले को रफा-दफा करने की एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत मांगी।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि बातचीत के दौरान आरोपी हरिओम द्वारा परिवादी की जेब से जबरन पांच हजार रुपये निकाल लिये गये तथा शेष दस हजार रुपये की रिश्वत के लिए परिवादी पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित