कोटा , जनवरी 22 -- राजस्थान में कोटा के वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्री डी.एल.एड. परीक्षा 2025 की प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होने के उपरांत प्रवेश से वंचित रहे 45 हजार 746 अभ्यर्थियों की राशि लौटा दी गयी है।
प्री डी.एल.एड. परीक्षा-2025 समन्वयक डॉ. रवि गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि राशि लौटाने के लिए आवेदन करने वाले कुल 47 हजार 357 अभ्यर्थियों में से 45 हजार 746 को राशि लौटा दी गयी है। शेष अभ्यर्थियों के बैंक खाता विवरण में त्रुटि रहने की वजह से राशि लौटाई जानी है। इनकी सूची जल्द ही वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी जाएगी।
सह समन्वयक डॉ संदीप हुड्डा ने बताया कि अभ्यर्थी हित को ध्यान में रखते हुए राशि लौटाने के लिये आवेदन का पोर्टल पुनः खोला जा रहा है। अभ्यर्थी पांच से 20 जनवरी तक इसके लिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित