कोटा , मई 21 -- राजस्थान में कोटा रेल मंडल का 15 दिवसीय विशेष संरक्षा अभियान जारी है।
रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि यह अभियान 20 मई से चार जून तक निरंतर जारी रहेगा। अभियान के तहत कोटा मंडल से प्रारंभ एवं गुजरने वाली सभी यात्री गाड़ियों के कोचों में संरक्षा की दृष्टि से विशेष जाँच की जा रही है।
विशेष संरक्षा अभियान में रेलगाड़ियों में अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये कोचों का रख रखाव, जाँच के साथ-साथ अनाधिकृत यात्रियों की जाँच, यात्री गाड़ियों में प्रतिबंधित ज्वलनशील एवं विस्फोटक सामग्री की जाँच, पेंट्री कारों का विशेष निरीक्षण, गैस सिलेंडर और अन्य संवेदनशील सामान की जाँच, ट्रेन के विद्युत सुरक्षा उपकरणों की जाँच और कोच एवं शौचालयों में धूम्रपान निषेध नियमों के पालन की सुनिश्चितता शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित