कोटा , अक्टूबर 21 -- राजस्थान के कोटा में मंगलवार को दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान नाव पलटने से डूबे चारों युवकों के शव गोताखोरों ने बुधवार को तलाश कर बाहर निकाल लिए।

शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्वी गौतम ने बताया कि राज्य आपदा प्रतिक्रया बल (एसडीआरएफ) एवं नगर निगम के गोताखोरों ने सुबह फिर तलाशी अभयान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद यशु जोशी, सूरज सिंह, राहुल जोशी और सुमन के शव नहर से निकाले गये।

मछली पकड़ने वाली नाव से मूर्ति विसर्जन करने नहर में छह युवक गए थे। पानी में माता की मूर्ति के विसर्जन के समय नाव उलट गई। शाम तक उनकी तलाश की गई, लेकिन अंधेरा होने पर अभियान रोक दिया गया। आज चारों शव बरामद कर लिये गए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध स्थानों पर विसर्जन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज भी पांच स्थानों पर पूरी सुरक्षा के साथ विसर्जन जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित