कोटा , सितंबर 19 -- राजस्थान में नगर निगम कोटा के महापौर पद के लिए भारतीय जनतापार्टी (भाजपा) की अनुसुइया गोस्वामी एवं कांग्रेस की ओर से सुनीता कुमारी सुमन ने शनिवार को नामांकन पत्र भरे।
सुश्री अनुसुइया गोस्वामी ने भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन के साथ निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपनी दो प्रस्तावकों कीर्ति गौतम एवं नंद कंवर के साथ पेश होकर अपना नामांकन दाखिल किया। बोर्ड में भाजपा के 57, कांग्रेस के 39 एवं चार निर्दलीय पार्षद हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित