कोटा , सितम्बर 14 -- राजस्थान में कोटा नगर निगम के सोमवार को घोषित 100 वार्डों के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है।

अधिकृत सूचना के अनुसार यहां कांग्रेस 40 पर अटक गई जबकि चार वार्डों में निर्दलीयों ने जीत हासिल की है।

कोटा नगर निगम के चुनाव परिणाम के दौरान वार्ड 87 में परिणाम अटक गया है। वार्ड 87 से भाजपा की पुष्पा चौधरी और कांग्रेस से लक्ष्मी आमने-सामने हैं। ईवीएम में खराबी आ जाने के बाद फिलहाल मतगणना को रोका गया है।

पर्यवेक्षक जुगल किशोर मीणा ने कहा-हमने निर्वाचन आयोग को निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से रिपोर्ट भेजी हैं। आयोग के निर्देशों की अनुपालना में ही परिणाम घोषित करेंगे।

उधर बोर्ड बनना तय होते ही भाजपा ने तैयारियां शुरु कर दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित