कोटा , मई 11 -- राजस्थान में कोटा में प्रसूताओं की मौत के बाद राज्य मानवाधिकार आयोग ने प्रसंज्ञान लेते हुए कोटा के कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज से तुरंत रिपोर्ट मांगी है।
आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति जी आर मूलचंदानी ने अपनी नाराज़गी दिखाते हुए यह निर्देश दिये।
उधर, आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि प्रमुख चिकित्सा सचिव गायत्री राठौड़ एवं जन स्वास्थ्य के निदेशक डॉक्टर रवि प्रकाश शर्मा मंगलवार को कोटा आ रहे हैं। राठौड़ एवं शर्मा अस्पतालों का निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित