कोटा , अगस्त 17 -- राजस्थान में कोटा जिले के शहरी निकायों नगर निगम कोटा एवं पांच नगर पालिकाओं के वार्डों के लिए वर्गवार आरक्षण एवं महिला आरक्षण की लॉटरी सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निकाली गयी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार मल्होत्रा ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं मीडियाकर्मियों को लॉटरी की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। लॉटरी जिला कलेक्टर पीयूष समारिया के निर्देशन में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों की उपस्थिति में दो नन्हीं बालिकाओं के हाथों से निकलवायी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित