उदयपुर , मई 18 -- राजस्थान में आबकारी विभाग ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत कोटा में एक ट्रक से 60 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

आबकारी विभाग के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोटा में रविवार रात्रि राष्ट्रीय राजमार्ग 52, नया टोल प्लाजा, गोपालपुरा के समीप नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गयी तो टाट की बोरियों के नीचे रखीं अवैध शराब की 1360 पेटियां बरामद हुई। इनमें 65 हजार 280 पव्वे बरामद हुए। उक्त शराब की अनुमानित कीमत 60 लाख रूपए आंकी गई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व हनुमानगढ़, उदयपुर एवं जोधपुर में भी ट्रकों से अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जब्त की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित