कोटा , फरवरी 08 -- राजस्थान में कोटा नगर निगम अब शहर की जर्जर इमारतों का सर्वे करवायेगा।
नगर निगम कोटा के आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा ने रविवार को बताया कि जो इमारत शनिवार को धराशायी हुई है उसके पास उचित निर्माण स्वीकृति नहीं थी। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के निर्माण कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित