कोटा , मार्च 12 -- राजस्थाान में कोटा जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने, जमाखोरी रोकने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने समितियों का गठन किया है।
आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि इन जिला स्तरीय एलपीजी समिति में जिला रसद अधिकारी प्रथम एवं द्वितीय, संबंधित क्षेत्र के पुलिस उप अधीक्षक (डीवाईएसपी) एवं तेल विपणन कम्पनी (आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल) के सेल्स ऑफिसर शामिल होंगे। उपखंड स्तरीय एलपीजी समिति में संबंधित उपखंड अधिकारी एवं संबंधित क्षेत्र के पुलिस उप अधीक्षक (डीवाईएसपी) शामिल होंगे।
जिला कलक्टर ने ये समितियां एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी, कालाबाजारी और निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करेंगी। घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग रोकने के लिए नियमित निरीक्षण करेंगी। ग्राहकों को दूसरा सिलेंडर 25 दिन के अंतराल के बाद ही मिले, यह सुनिश्चित करेंगीसूत्रों ने बताया कि इसके अलावा अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को गैस की नियमानुसार निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना समिति की प्राथमकिता होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित