कोटा , जुलाई 16 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अनुशंसा पर राज्य बजट घोषणा के तहत राजस्थान में कोटा-बून्दी लोकसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए बड़ी सौगात मिली है।

क्षेत्र में 50 नवीन सड़क निर्माण कार्यों के लिए 70 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये हैं। इसके तहत कुल 124 किलोमीटर नयी सड़कों का निर्माण होगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ विकास को नयी गति मिलेगी। स्वीकृत कार्यों में कोटा जिले की 34 सड़कों के लिए 46 करोड़ 85 लाख रुपये और बून्दी जिले की 16 सड़कों के लिए 23 करोड़ 15 लाख रुपये मंजूर किये गये हैं। कोटा जिले में स्वीकृत सड़कों में चोपड़खेड़ी-मंडावरा मार्ग, गणेशखेड़ा-किशनपुरा झोपड़िया, पीपल्दा करवाड़ रोड से अशोक नगर, रजोपा-शोभागपुरा, केशोपुरा-सनमानपुरा, मोरपा नहर रोड से नापाहेड़ा तक, झिलारा-बड़ोदिया आंतरी, हनुवतखेड़ा स्टेडियम-निमाना, सुकेत हाट चौक-एनएच 52, गोयन्दा-सनखेड़ा, निमोदा-मवासा, गुलाबपुरा-अमलावद खेड़ा-एमपी सीमा, धायपुरा-जालिमपुरा, जाखोड़ा से गंदीफली चौराहा (कैथून-सांगोद रोड), मंगलपुरा-बंजारा बस्ती, हींगी-सहीपुर, दीगोद-हरिपुरा, कोलानी-कोलाना जांगीर, खजूरना-ऊरना, हरिपुरा-जोगड़ी, टोल्या-कैशोली, लसेड़िया-डाबरीकलां, काल्याखेड़ी-कूकड़ाखेड़ी, सनखेड़ा-लबानिया, खजूरी-बृजलिया, राजगढ़-गुहावदा ग्रामीण संपर्क मार्गों का निर्माण शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित