कोटा/बूंदी , अप्रैल 24 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से राजस्थान में कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में 31 करोड़ 44 लाख रूपए के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है।
आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि राजस्थान सरकार के जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (टीएडी) द्वारा इन कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। इसमें बूंदी जिले के लिए 15 करोड़ 81 लाख और कोटा जिले के लिए 15 करोड़ 63 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों में कक्षा-कक्ष, सामुदायिक भवन, खेल सुविधाओं का विस्तार सहित सड़क निर्माण कार्य शामिल है।
इस स्वीकृति के तहत दोनों जिलों में स्कूल भवनों और नए कक्षा-कक्षों के निर्माण को प्राथमिकता दी गई है। बूंदी जिले के चाणदाकलां, चरडाना, भैंसखेड़ा, ईश्वरनगर, माणकचौक, सबलपुरा का झोपड़ा, डबूसर, जाखमूण्ड, विनायका, ठीकरिया कलां, बल्लोप, भोपतपुरा, बाजड़, कराड़ो का पराणा, डसालिया, गोलपुर, गणपतपुरा, ओनार की झोपड़िया, रूपनगर, लालपुरा, लोईचा, हरिपुरा, अस्तोली और कांजरी सीलोर सहित कई गांवों में निर्माण कार्य होंगे। कोटा जिले के अयानी, दौलतपुरा, मूंडली, जियाहेड़ी और आटोन में भी शिक्षा ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा।
सूत्रों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नए सामुदायिक भवन बनाए जाएंगे। बूंदी जिले के जलोदा, नोताडा, भरताबावड़ी, फतेहपुरा, जाखमूण्ड, तुलसी, सप्तीजा, बिजाड़ी, ठीकरिया कलां, भोपतपुरा, लाडपुर, कंवरपुरा, भवानीपुरा, केवड़िया, जावटीकलां, बांकी, उमरथूना, श्यामू और करजूना में ये कार्य होंगे। वहीं कोटा जिले के अयानी, करवाड़, बडोदिया, खरवन, खेडली नोनेरा, बोरदा, जालिमपुरा, किशनगंज, जियाहेड़ी, रामपुरिया, लाखसनीजा, अतरालिया, झिरी, झिलारा, घासखेड़ा और कालारेवा में भी सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित