कोटा , अगस्त 29 -- राजस्थान में कोटा नगर निकाय चुनाव के लिये शनिवार को 40 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोटा नगर निगम चुनावों के लिए अब तक 44 उम्मीदवारों ने 10 सहायक निर्वाचन अधिकारियों के यहां अपने पर्चे भरे हैं। कोटा नगर निगम के 100 वार्ड के लिए सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है।
इस बीच टिकटों की मारामारी के बीच कोटा में जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर भारी भीड़ का जमावड़ा हुआ है। अब तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। सभी की निगाहें फिलहाल जारी होने वाली उम्मीदवारों की सूची पर टिकी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित