कोटा , सितम्बर 09 -- राजस्थान में कोटा जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने 14 सितम्बर का गणेश चतुर्थी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि श्री समारिया ने इस सम्बन्ध में बुधवार को आदेश जारी किये। इसके साथ ही 25 सितम्बर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित