अलवर , फरवरी 14 -- राजस्थान में कोटपुतली बहरोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की 437 पेटियां बरामद करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कंटेनर को रुकवाकर तलाशी ली, तो उसमें अवैध अंग्रेजी शराब की रॉयल स्टैग की 148 पेटियां, चैलेंज की 173 पेटियां, मैजिक मोमेंट की 81 पेटियां, स्मिरनॉफ की 35 पेटियां बरामद हुई।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने कंटेनर में सवार बिल्लू और टोनी को गिरफ़तार कर लिया। दोनों हरियाणा के गुरुग्राम जिले के पटौदी के निवासी हैं। ये शराब वे हरियाणा से लाये थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित