कोंडागांव , जून 18 -- छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक के ग्राम कोटपाड में नाले के गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो चचेरे मासूम भाइयों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 6 वर्षीय साजन पोयाम और 7 वर्षीय ऋषभ पोयाम के रूप में हुई है।
बताया गया कि दोनों बच्चे बुधवार शाम नहाने के लिए गांव के नाले पर गए थे। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। नाले के किनारे बच्चों के कपड़े मिलने पर आशंका हुई, जिसके बाद तलाश करने पर दोनों के शव पानी से बाहर निकाले गए।
सूचना मिलने पर बड़ेडोगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित