पौड़ी , अक्टूबर, 24 -- त्तराखंड में पौड़ी के कोटद्वार में महिला के कान से कुंडल झपटकर फरार हुए आरोपी को पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसका खुलासा शनिवार को किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से झपटमारी में छीना गया कुंडल बरामद करने के साथ वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी सीज की है।
पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को कोटद्वार निवासी राजेन्द्र सिंह ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि बेल रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति उनकी सास के कान से कुंडल झपटकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटना के शीघ्र खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी सर्वेश पंवार ने पुलिस टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी और सीआईयू प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और घटनास्थल सहित आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित