पौड़ी गढ़वाल,12अप्रेल(वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद में कोटद्वार शहर के माल गोदाम क्षेत्र स्थित एक लकड़ी के गोदाम में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। गोदाम में भारी मात्रा में लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस कोटद्वार की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग की तीव्रता को देखते हुए आर्मी फायर सर्विस कोटद्वार तथा नजीबाबाद से भी अतिरिक्त दमकल वाहनों को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद विभिन्न एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित