मुंबई , अक्टूबर 07 -- कोटक सिक्योरिटीज ने ग्राहकों के लिए अपनी पहचान को बदलकर कोटक नियो करने की बुधवार को घोषणा की और इसका उद्देश्य एक इंटीग्रेटेड और भविष्य के लिए तैयार निवेश वातावरण बनाना है।

कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि यह बदलाव कोटक सिक्योरिटीज में कई साल से चल रहे बदलाव का हिस्सा है जबकि कंपनी ने नई टेक्नोलॉजी, नए उत्पाद, अनुसंधान और ग्राहक सेवा का अनुभव उत्कृष्ट करने पर काफी निवेश किया है। कंपनी का कहना है कि आगे इसमें डिजिटल सुविधाओं के साथ अनुसंधान की विशेषज्ञता और ग्राहकों से व्यक्तिगत संपर्क को भी जोड़ा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित