कोच्चि , जून 18 -- भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने कोच्चि के कडावंत्रा इलाके में एक खुदरा दुकान पर छापा मारकर लगभग 35 लाख रुपये के 30 ऐसे आईफोन जब्त किये हैं जो अनिवार्य प्रमाणन नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।
यह छापामारी बीआईएस कोच्चि शाखा के अधिकारियों ने सहोदरन अय्यप्पन रोड पर आईडीबीआई बैंक के पास पेट्रिज बिल्डिंग में हैलो स्टोर पर की। यह अभियान इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी गुड्स (आवश्यक रजिस्ट्रेशन के लिये जरूरतें) ऑर्डर, 2021 के नियमों का पालन सत्यापित करने के लिए की गयी थी।
अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान 30 एपल आईफोन मिले, जिन पर रजिस्ट्रेशन स्कीम (सीआरएस) के तहत जरूरी बीआईएस मानक चिन्ह के बिना बिक्री के लिए ऑफर था। बीआईएस ने कहा कि ये उपकरण विदेशी बाजारों से मंगाए गए थे, भारत में बिक्री के लिए नहीं थे और देश के अनिवार्य प्रमाणन ढांचे के तहत पंजीकृत नहीं किये गये थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित