कोच्चि , अप्रैल 01 -- कोच्चि-मुज़िरिस बिनाले का अगला संस्करण 12 दिसंबर, 2027 को शुरू होगा। देश के इस प्रमुख समकालीन कला उत्सव के छठे संस्करण के समापन के साथ ही आयोजकों ने यह घोषणा की।
छठा संस्करण एस्पिनवाल हाउस में एक प्रतीकात्मक 'कोडियिरक्कम' (ध्वज उतारने) समारोह के साथ संपन्न हुआ, जिससे महीनों से चल रहे कलात्मक आदान-प्रदान और सार्वजनिक जुड़ाव का समापन हो गया। क्यूरेटर निखिल चोपड़ा ने औपचारिक रूप से ध्वज उतार कर इस समारोह का समापन किया।
मंगलवार शाम को आयोजित इस समापन समारोह में डॉ. वेणु वी, थॉमस वर्गीज, लेखक एन. एस. माधवन, कोच्चि के पूर्व महापौर के. जे. सोहन और कार्यक्रम निदेशक मारियो डिसूजा के साथ-साथ कलाकार, स्वयंसेवक और आगंतुक शामिल हुए।
निखिल चोपड़ा ने बिनाले को एक परिवर्तनकारी अनुभव बताते हुए कहा कि इसने उन्हें 'स्थायी यादें और अगाध दोस्ती दी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा ने उन्हें पूरी तरह बदल दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित