इंफाल , अप्रैल 19 -- मणिपुर की नागरिक संगठनों के समूह कोऑर्डिनेटिंग कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी (कोकोमी) ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बहिष्कार की घोषणा करते हुए लोगों से पार्टी और उसके नेताओं से जुड़े कार्यक्रमों से दूर रहने की अपील की।

प्रेस वार्ता में समिति के नेताओं ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि सशस्त्र उग्रवादियों को खुली छूट दी गयी है, जिससे राज्य में हिंसा बढ़ी है। उन्होंने उखरूल-लितान मार्ग पर हालिया हमले और दो बच्चों की मौत का हवाला देते हुए कहा कि उग्रवादी गतिविधियां अब भी नियंत्रण में नहीं हैं।

समिति ने मौजूदा हालात को "प्रॉक्सी वॉर" बताते हुए राज्य प्रशासन पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित