देवरिया, सितम्बर 28 -- उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रवक्ता एस एन सिंह ने यहां रविवार को कहा कि कोई भी हो, जो भारत के सम्मान को मिटाने की कोशिश करेगा,उसे मिटा दिया जायेगा।

श्री सिंह ने कहा कि कुछ लोग रहेंगे हिन्द में और बात गजवा-ए- हिन्द की करेंगे। उन्होंने कहा कि जय हिन्द कहने में क्या बुराई है। उन्होंने कहा कि जय हिन्द नहीं कहेंगे और गजवा -ए- हिन्द कहेंगे तो,सबक तो सिखाया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा था। अगर धर्मान्तरण,लव जेहाद तथा सड़कों पर तलवार लेकर निकलेंगे,बहु- बेटी की आबरू लुटेंगे,प्रतिष्ठानों में आग लगायेंगे और भारत के विकास में बाधा बनेंगे,तो क्या ऐसे लोगों को सबक सिखाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिस तरह बरेली में ऐसे लोगों के साथ किया गया है। उसी तरह से ऐसे लोगों के साथ अन्य जगहों पर भी किया जायेगा। यह गजवा ए- हिंद का देश नहीं है। यह जय हिन्द का देश है और जो भी भारत में गजवा ए- हिंद की बात करेगा तो उसको सबक तो सिखाया ही जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित