कोंडागांव , अगस्त 08 -- छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पीडीएस चावल के कथित अवैध अंतर्राज्यीय परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को जब्त किया है।
केशकाल एसडीएम और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान ट्रक से करीब 680 बोरी पीडीएस चावल बरामद किया। खाद्य विभाग के अनुसार, जब्त चावल की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख 52 हजार रुपये है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चावल को आंध्र प्रदेश के तिरुवीरू से लोड कर बीती देर रात राजनांदगांव ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान अधिकारियों ने ट्रक और उसमें लदे चावल को जब्त कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित