कोल्हापुर/रत्नागिरी , जून 27 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं सांसद नारायण राणे ने कोंकण इलाके में प्रस्तावित परमाणु ऊर्जा परियोजना का समर्थन करते हुए कहा है कि इससे विकास और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
श्री राणे ने रत्नागिरी जिला कलेक्टर कार्यालय में संवाददाताओं से कहा कि दोनों परमाणु ऊर्जा परियोजना जैतापुर और देवगढ़ इलाके के विकास को बढ़ावा देने, स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करने और बिजली उपलब्ध कराने में मदद करेंगे। उन्होंने इन परियोजनाओं का विरोध करने वालों को कड़ी चेतावनी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित